Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जलालपुरजौनपुरयूपी

जौनपुर में दबंगों का कहर: युवक को बेरहमी से पीटकर किया अधमरा, हालत गंभीर

जौनपुर में दबंगों का कहर: युवक को बेरहमी से पीटकर किया अधमरा, हालत गंभीर

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

जलालपुर/जौनपुर। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। पुरेव गांव के पास बराई गांव निवासी गोविंद पटेल पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक हमला बोल दिया। बदमाशों ने युवक को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग घायल गोविंद पटेल को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या अधिक थी और उन्होंने युवक को बुरी तरह पीटा। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है सूचना मिलते ही जलालपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है और घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है जलालपुर पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!