Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीलखनऊ

लखनऊ में भीषण अग्निकांड, पुरनिया की दुकान में लगी आग से मची अफरा-तफरी

लखनऊ में भीषण अग्निकांड, पुरनिया की दुकान में लगी आग से मची अफरा-तफरी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

लखनऊ।  के पुरनिया इलाके में सोमवार को एक दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ग्राउंड फ्लोर से ऊपर के फ्लोर तक पहुंच गई बताया जा रहा है कि दुकान के ऊपर कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था। आग की लपटें और धुएं का गुबार ऊपर पहुंचते ही कोचिंग सेंटर में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। जान बचाने के लिए कई लोग छज्जे से कूद गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग भी सहमे नजर आए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया फिलहाल आग लगने के कारणों और किसी के हताहत होने की जानकारी का इंतजार है। प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!