
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
बस्ती। जिले में तेज आंधी-तूफान ने अचानक दस्तक देकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली, लेकिन तेज हवाओं ने जगह-जगह तबाही का मंजर खड़ा कर दिया तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर वाहनों पर जा गिरे। गाड़ियों में सवार यात्री बाल-बाल बच गए, हालांकि कई वाहन क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

पेड़ गिरने से कई मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहा, वहीं बिजली के तार और खंभे क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बदले मौसम ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं तूफान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द पेड़ हटवाने, बिजली व्यवस्था बहाल करने और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करने की मांग कर रहे हैं।




