
न्यूज खबर इंडिया संवाददाता
कन्नौज। के छिबरामऊ क्षेत्र के ग्रेसीगंज मोहल्ले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। महिला का शव उसके ससुराल में मिला, जबकि घटना के बाद पति समेत ससुरालीजन घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं मायके पक्ष ने महिला की मौत को हत्या करार देते हुए पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को घर में छोड़ दिया गया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
सवाल बड़ा है– महिला की मौत आत्महत्या है, हादसा है या फिर हत्या? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा मौत का राज।




