Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उन्नावयूपी

सर्राफा व्यापारी लूटकांड का बड़ा खुलासा, तीन आरोपी दबोचे गए

8 किलो चांदी, साढ़े चार लाख नकद और बाइक बरामद; दो शातिर लुटेरे अब भी फरार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

उन्नाव। सर्राफा व्यापारी से हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो लुटेरों और लूट का माल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 8 किलो चांदी के जेवरात, 4.5 लाख रुपये की नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले सर्राफा व्यापारी की गतिविधियों की रेकी की थी। व्यापारी के आने-जाने के समय और रास्ते की जानकारी जुटाने के बाद लुटेरों ने पूरी योजना के साथ घटना को अंजाम दिया। लूट के बाद माल को ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता से गिरोह का पर्दाफाश हो गया।

एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। वारदात में शामिल दो अन्य लुटेरे अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है पुलिस के मुताबिक बरामदगी के बाद लूट की वारदात का अहम हिस्सा सुलझ गया है, लेकिन फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे नेटवर्क और लूट की साजिश से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा हो सकेगा सर्राफा व्यापारी से हुई लूट ने इलाके में दहशत फैला दी थी। अब पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित व्यापारी और स्थानीय कारोबारियों को राहत मिली है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!