
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
बुलंदशहर। के शिकारपुर में नगर पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए सड़क किनारे फैले अवैध कब्जों पर बुलडोजर जैसी कार्रवाई की। जहांगीराबाद चुंगी से पैंठ चौराहा तक चले अभियान में दुकानों के बाहर रखे सामान, ठेले, टीन शेड और सड़क घेरकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देने के साथ ही कई लोगों से मौके पर जुर्माना भी वसूला। कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर कब्जा जमाए लोगों में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान एक अतिक्रमणकारी नगर पालिका कर्मचारी से भिड़ गया। मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और हंगामा कर रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया नगर पालिका अधिकारियों ने साफ कहा कि सड़क, नाली और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकारपुर नगर पालिका का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।




