Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर।  थाना क्षेत्र के वाराणसी–आजमगढ़ मार्ग पर मोढइंला स्थित बड़ऊ बाबा मजार के पास शनिवार रात करीब 9 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही चंदवक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिरीबारी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जिला सोनकर (पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल सोनकर), निवासी चौकीपुर, थाना लाइन बाजार, जौनपुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके भतीजे का इलाज जारी है और उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।
पुलिस ने हादसे में शामिल चार पहिया वाहन को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!