
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षिक सत्र 2026-27 में अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को जनपद स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली का आयोजन किया गया। टाउन हॉल मैदान से निकली रैली को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया रैली कोतवाली चौराहा, चहारसू, शाही किला और अटाला मस्जिद होते हुए पुनः टाउन हॉल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हाथों में तिरंगा और जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों से हर बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के प्रथम और द्वितीय चरण में जिले में लगभग 60 हजार नए विद्यार्थियों का नामांकन कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई तक नामांकन संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार बताते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार देने का आह्वान किया डीएम ने गिनाईं शिक्षा योजनाएं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, जूते, मोजे और अन्य शैक्षिक सामग्री के लिए 1200 रुपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति और बेहतर शिक्षा से उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। इसके लिए हर माह अभिभावकों के साथ संवाद कर बच्चों की शैक्षिक प्रगति की समीक्षा की जाएगी कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



