Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरडोभीयूपी

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 100 पौधों का हुआ रोपण

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 100 पौधों का हुआ रोपण

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

डोभी, जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से डोभी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भूलनडीह में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और परिसर में कुल 100 पौधे लगाए कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी डोभी रमाकांत सिंह ने की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। समय पर पानी देना, सुरक्षा करना और पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान से जुड़े तो यह एक बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है वही प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। स्वच्छ हवा, शुद्ध वातावरण और संतुलित पारिस्थितिकी के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण समय की आवश्यकता है उन्होंने छात्र-छात्राओं से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और परिवार व आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने की अपील की।

पौधरोपण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने पौधों को सुरक्षित रखने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि आज लगाए गए पौधे आने वाले समय में पेड़ बनकर मानव जीवन को सुरक्षित रखने में मदद करेंगे कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!