
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के परसौडी गांव में सोमवार शाम हाईटेंशन विद्युत करंट की चपेट में आने से एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक परिवार में मातम छा गया जानकारी के अनुसार, वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसड़ा दानगंज निवासी गुलाब यादव रोज की तरह सोमवार को करीब 3 बजे अपनी भैंस चराने के लिए परसौडी गांव की ओर गए थे। इसी दौरान चरते-चरते भैंस हाईटेंशन विद्युत स्टे रॉड के संपर्क में आ गई और करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई भैंस को करंट लगते देख गुलाब यादव ने शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर बचाने का प्रयास करते, तब तक भैंस दम तोड़ चुकी थी घटना की सूचना पशुपालक नें चंदवक थाने को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।




