Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

हत्या के प्रयास का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

हत्या के प्रयास का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वाराणसी कमिश्नरेट की रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया पुलिस के अनुसार, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व और पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी श्रीकांत कुशवाहा उर्फ बीरू (38 वर्ष), निवासी बघेड़ी टोला, रामनगर को गिरफ्तार किया बताया गया कि आरोपी को 13 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1 बजे वृद्धाश्रम के पास से पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ थाना रामनगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज था पुलिस टीम की तत्परता के चलते आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!