Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीडीओ

जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीडीओ

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देश पर शनिवार को तहसील मछलीशहर सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी समाधान दिवस में एसडीएम मछलीशहर अजय उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा समेत विभिन्न विभागों के जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!