
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने रुहट्टा क्षेत्र में छापेमारी कर 96.5 किलोग्राम से अधिक दोहरा व तंबाकू बरामद किया। पुलिस के अनुसार उमरपुर रुहट्टा निवासी परविन्दर सिंह के कब्जे से 48 किलो खुला दोहरा, 47 किलो पाउच और 1.5 किलो सूखा तंबाकू बरामद हुआ। सामग्री को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह के नेतृत्व में हुई। टीम में उपनिरीक्षक राहुल रंजन और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी शामिल रहे।




