यूपीसुल्तानपुर
मेडिकल कॉलेज परिसर में बड़ा हादसा टला
मरीज लेकर पहुंची 108 एंबुलेंस में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब मरीज को लेकर पहुंची 108 एंबुलेंस के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई। घटना से मौके पर मौजूद मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, चालक और मौजूद लोगों की सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई घटना में एंबुलेंस को आंशिक नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।




