Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

25 वर्षीय विवाहिता फंदे से लटकी मिली, मायके पक्ष ने लगाया हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप

25 वर्षीय विवाहिता फंदे से लटकी मिली, मायके पक्ष ने लगाया हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के सकरामऊ गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 25 वर्षीय विवाहिता वर्षा देवी संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिलीं। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के मुताबिक, जयहिंद विश्वकर्मा की पत्नी वर्षा देवी घर के बाहर टीन शेड में रखी चारा काटने की मशीन के एंगल से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटकी मिलीं। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जौनपुर ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रास्ते में उनके मायके, गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सचौरा गांव में भी घटना की सूचना दी गई।
घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वर्षा की हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटका दिया गया। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता को लंबे समय से दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने यह भी दावा किया कि वर्षा के शरीर पर चोट के कई निशान मौजूद थे।
पुलिस और फोरेंसिक टीम जुटी जांच में घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय, बरदह थाना पुलिस, नायब तहसीलदार तथा फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!