Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप

पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

 चन्दवक/जौनपुर।  थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी अर्चना सिंह ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है तहरीर के अनुसार अर्चना की शादी वर्ष 2024 में तेजीबाजार थाना क्षेत्र के सलामतपुर निवासी सूरज सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सूरज सिंह, सास सुमन सिंह और जेठ मनीष सिंह दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे। पीड़िता का कहना है कि पति उसे अपने साथ मुंबई ले गया था, जहां भी उसके साथ कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की गई पीड़िता ने बताया कि उसने इसकी जानकारी अपने पिता को दी, जिसके बाद पिता उसे मुंबई से मायके ले आए। तब से वह मायके में रह रही है। आरोप है कि पति द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है, जिससे वह भयभीत है पुलिस नें तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई मे जुटी हुई हैँ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!