Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

अर्टिगा कार से टकराई नीलगाय, मौके पर मौत; बाल-बाल बचे कार सवार

रामपुर के गंधोंना गांव के पास हुआ हादसा, पुलिस ने नीलगाय को कराया दफन

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गंधोंना गांव के पास शुक्रवार को एक अर्टिगा कार और नीलगाय की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जानकारी के अनुसार प्रयागराज से जौनपुर की ओर जा रही अर्टिगा कार के सामने अचानक एक नीलगाय आ गई। चालक के संभलने से पहले ही कार नीलगाय से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही जमालपुर चौकी प्रभारी रामाश्रय कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से मृत नीलगाय को दफन कराया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर जंगली जानवर अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!