
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। कमिश्नरेट के वरुणा जोन अंतर्गत चोलापुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को किशोरी की मां ने अपनी पुत्री के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में चोलापुर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी।
इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नामजद आरोपी विशेष राजभर निवासी खुटहां को कपिसा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है यह कार्रवाई एडीसीपी लिपि नगायच के निर्देशन में तथा दानगंज चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।




