
न्यूज खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर । जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, मड़ियाहूं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर पठन-पाठन, भोजन, पेयजल और विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जानकारी ली निरीक्षण के दौरान पुरुष छात्रावास में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। आवासीय भवनों की मरम्मत के लिए कार्यदायी संस्था आरईएस को एस्टीमेट तैयार करने को कहा गया। वहीं, छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला छात्रावास की चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने और उस पर कंटीले तार लगाने के निर्देश दिए गए।
विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी ने परिसर की नियमित साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई-छंटाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश प्राचार्य को दिए उन्होंने विद्यालय के मल्टीपरपज हॉल को नियमित रूप से क्रियाशील रखने तथा सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।




