Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जौनपुर मे असलहा तस्करी का भंडाफोड़

मछलीशहर में तीन तस्कर गिरफ्तार, 5 पिस्टल, 7 तमंचे और 2 चोरी की बाइक बरामद

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। ऑपरेशन वज्रपात के तहत मछलीशहर पुलिस और स्वाट टीम ने अवैध असलहा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच देशी पिस्टल, सात अवैध तमंचे और दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ताजुद्दीनपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों के अंतरजनपदीय असलहा तस्करी गिरोह से जुड़े होने की बात सामने आई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के ढोकरी गांव निवासी शिव प्रकाश मिश्रा और मनकामेश्वर मिश्रा तथा खोजापुर निवासी प्रियांशु शुक्ला के रूप में हुई है अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अपने गृह जनपद से अवैध असलहे लाकर जौनपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर समेत आसपास के जिलों में तस्करी करते थे। पुलिस अब असलहों की सप्लाई और खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के मुताबिक, गिरोह का मुख्य सरगना सुनील दूबे निवासी हरसड़, थाना हलिया, मिर्जापुर बताया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी मनकामेश्वर मिश्रा के खिलाफ मिर्जापुर के कछवा थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज हैमछलीशहर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और अवैध असलहा सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!