Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से यात्री की मौत

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। सलखापुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर कजगांव स्टेशन पहुंचे एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसका एक हाथ कट गया और पेट में गंभीर चोटें आईं बताया जाता है कि वह कजगांव स्टेशन से ट्रेन से उतरकर दवा लेने जौनपुर शहर जाने वाला था। प्लेटफार्म पर उतरने के दौरान ही ट्रेन चल पड़ी। इसी दौरान वह ट्रेन की सीढ़ी की चपेट में आकर पटरी की तरफ गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने उपनिरीक्षक मुख्तार राम को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक के परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!