महाविद्यालय का ताला तोड़कर चोरी,लाखो नकदी समेत सामान ले गए चोर
महाविद्यालय का ताला तोड़कर चोरी,लाखो नकदी समेत सामान ले गए चोर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत /जौनपुर। कोतवाली के थानागद्दी क्षेत्र अंतर्गत ठाकुर जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय नुआंव ग्राम सभा में बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय परिसर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर हुई महाविद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र नागेन्द्र सिंह के अनुसार, 18 सितंबर 2026 की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय परिसर और रिकॉर्ड रूम का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोर डबल बैट्री व इन्वर्टर, डीवीआर, 32 इंच की एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरा, मार्बल पॉलिशिंग मशीन तथा करीब 1.25 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
सुबह विद्यालय पहुंचने पर ताला टूटा मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। प्रबंधक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच, चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।




