Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत/जौनपुर। तहसील केराकत में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं इस दौरान अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयावधि में निस्तारण किया जाए और शिकायतकर्ता को संतुष्टिपरक समाधान उपलब्ध कराया जाए। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को अधिकारियों ने सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!