Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

मां-बेटी की हत्या के मामले में दंपती गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

नेवढ़िया पुलिस ने सैदूपुर से की कार्रवाई, मुकदमे में तीन नामजद

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदूपुर गांव में 18 सितंबर को हुई दो महिलाओं की हत्या के मामले में पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपेन्द्र पटेल (42) और उनकी पत्नी सुमन पटेल (38) निवासी सैदूपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई जा रही एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है पुलिस के मुताबिक, मामले में रजमलपुर निवासी कमल कुमार पटेल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि घरेलू विवाद को लेकर भूपेन्द्र पटेल, सुमन पटेल और राजेन्द्र पटेल ने शीतला देवी (75) और गौरा देवी (40) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि मामले में धारा 3(5), 49 और 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भूपेन्द्र और सुमन को उनके घर से हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और घटना से संबंधित कुल्हाड़ी बरामद की गई पुलिस के अनुसार मामले में तीसरे नामजद आरोपी राजेन्द्र पटेल, निवासी हुसैनपुर, की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!