
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अनिल कुमार पांडेय
डोभी/जौनपुर। के डोभी विकासखंड के सबसे अधिक आबादी वाले गांव हरिहरपुर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब तीन वर्ष पहले स्वच्छता मिशन के तहत बनाए गए कूड़ा घर का अपेक्षित उपयोग नहीं हो पा रहा है मौके की तस्वीरों में कूड़ा घर के परिसर में कचरे के बजाय शराब के खाली पैकेट और नमकीन के रैपर दिखाई दे रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था प्रभावी नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कूड़ा घर का निर्माण तो कराया गया, लेकिन इसके बावजूद गांव में सफाई और कचरा निस्तारण की समस्या बनी हुई है ऐसे में सवाल उठ रहा है कि निर्माण के बाद कूड़ा घर का नियमित उपयोग और कचरा निस्तारण आखिर क्यों नहीं हो पा रहा है? ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करने की मांग की है।




