Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर

जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत ,तीन घायल

वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे दोनों भाई, 6 वर्षीय मासूम समेत 3 घायल; अनियंत्रित पिकअप घर में घुसी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर चंदवक थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां चंदवक-गाजीपुर मार्ग पर गुरुवार देर रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मासूम समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, मड़ार गांव निवासी आकाश विश्वकर्मा (25) और दीपक विश्वकर्मा (29) अपने 6 वर्षीय भतीजे शिवांश को लेकर एक वैवाहिक कार्यक्रम से बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बगेरवा नारे पार ग्राम सभा के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे एक घर में जा घुसी, जहां चारपाई पर बैठे राहुल यादव और अखिलेश यादव भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी डोभी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दीपक विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि आकाश और शिवांश की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान आकाश की भी मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दो सगे भाइयों की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पिकअप वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि चालक की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!