Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को केराकत पुलिस ने किया गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को केराकत पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत/जौनपुर।  थाना केराकत पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया पुलिस के अनुसार थाना केराकत पर पंजीकृत मु0अ0सं0 60/25 में नामित वांछित अभियुक्त विक्की सोनकर पुत्र जोगिन्दर सोनकर, निवासी नरहन, थाना केराकत, जनपद जौनपुर को ग्राम चौकिया, थाना लाइन बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा 5J(ii)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमप्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय ,हेड कांस्टेबल राकेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल संजय यादव द्वितीय, कांस्टेबल वृजेश भास्कर, महिला कांस्टेबल पूजा अग्रहरि, पुलिस का अभियान जारी जौनपुर पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों, वारंटियों एवं कानून से फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!