Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

केराकत को मिली बड़ी सौगात: सप्ताह में दो दिन चलेगा चकबंदी न्यायालय, रोडवेज डिपो की दिशा में भी पहल

जिलाधिकारी के आश्वासन से क्षेत्रवासियों में खुशी, प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत/जौनपुर।  तहसील दिवस के दौरान अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सोनकर एडवोकेट द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी ने केराकत क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए हैं। इनमें चकबंदी न्यायालय के नियमित संचालन तथा रोडवेज डिपो की स्थापना प्रमुख रूप से शामिल है प्रार्थना पत्र में तहसील मुख्यालय केराकत पर चकबंदी न्यायालय के नियमित संचालन की मांग की गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने सप्ताह में दो दिन—मंगलवार एवं गुरुवार को चकबंदी न्यायालय संचालित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस फैसले से किसानों, भूमिधरों, अधिवक्ताओं और वादकारियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बैठक में केराकत में रोडवेज डिपो की स्थापना का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश दिए तथा प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया जिलाधिकारी के इन निर्णयों का क्षेत्र के नागरिकों, अधिवक्ताओं एवं सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि चकबंदी न्यायालय के नियमित संचालन से न्यायिक कार्यों में तेजी आएगी, जबकि रोडवेज डिपो की स्थापना से परिवहन सुविधाओं में सुधार होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!