
न्यूज खबर इंडिया संवाददाता
मैनपुरी। जिले के बेवर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मार्किचिया में घरेलू विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक ने अपनी ही दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान का दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की गहन जांच जारी है।




