
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जिले में सख्ती बढ़ा दी है। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चल रहे ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत स्कूली वाहनों की जांच लगातार जारी है। अभियान के दूसरे दिन विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 स्कूली बसों को सीज कर दिया, जबकि 32 वाहनों का चालान किया गया सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येंद्र कुमार सिंह और यात्री/मालकर अधिकारी की टीम ने जिले के विभिन्न विद्यालयों में संचालित बसों की जांच की। जांच के दौरान कई वाहनों में फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट और जरूरी सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को मौके पर ही सीज किया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन ने कहा कि जिन स्कूली वाहनों के पास वैध फिटनेस, परमिट या सुरक्षा उपकरण नहीं होंगे, उनके खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्यों और वाहन मालिकों से अपील की कि समय सीमा समाप्त हो चुके फिटनेस और परमिट का तत्काल नवीनीकरण करा लें अभियान के दौरान अनधिकृत यात्री वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने चार यात्री बसों को थाने में सीज कराया, जबकि 11 अन्य बसों का चालान किया गया परिवहन विभाग के अनुसार यह विशेष अभियान 15 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराना है।




