
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। शरद पूर्णिमा पर दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से पुलिस और पीएसी के 11 बलिदानी जवानों की स्मृति में आकाशदीप प्रज्वलित किए गए। पीएसी बैंड की धुनों के बीच जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मां गंगा में 101 दीपों का दान किया गया। पांच वैदिक आचार्यों ने गंगा का षोडशोपचार पूजन किया। समिति अध्यक्ष पं. किशोरी रमण दुबे ने बताया कि कार्तिक मास में शहीद जवानों की स्मृति में आकाशदीप जलाए जाते हैं। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन नमामि गंगे संयोजक राजेश शुक्ला ने किया।




