Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

डीएनसी ऑपरेशन में लापरवाही, फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

फर्जी डिग्री के सहारे चला रहा था नर्सिंग होम, महिला की हालत गंभीर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़।   जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र में फर्जी चिकित्सक बनकर इलाज करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालित कर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि कुछ लोग खुद को मान्यता प्राप्त डॉक्टर बताकर अवैध रूप से मरीजों का इलाज कर रहे थे। इसी क्रम में एक महिला का डीएनसी ऑपरेशन करते समय गंभीर लापरवाही बरती गई, जिससे उसकी आंत को गंभीर नुकसान पहुंचा और उसकी स्थिति नाजुक हो गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी चिकित्सकीय डिग्री के आधार पर इलाज कर रहा था। इस मामले में थाना अतरौलिया में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पीजीआई तिराहा से आरोपी मुकेश यादव (37) निवासी बसहिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

फिलहाल, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!