Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

केराकत में दर्दनाक सड़क हादसा, पिता और मासूम बेटे की मौत

केराकत में दर्दनाक सड़क हादसा, पिता और मासूम बेटे की मौत

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत /जौनपुर।   केराकत थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पिता और उनके तीन वर्षीय मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुच गांव निवासी 29 वर्षीय रामकेश कुमार अपने तीन वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के साथ बाइक से ससुराल से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे जैसे ही वे देवाकलपुर डागरा के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की खबर मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे ने एक परिवार को उजाड़ दिया, जहां पत्नी ने अपने पति और मां ने अपने मासूम बेटे को एक साथ खो दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!