Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आरक्षी नेहा यादव सम्मानित, मुख्यमंत्री ने किया गौरवान्वित

पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आरक्षी नेहा यादव सम्मानित, मुख्यमंत्री ने किया गौरवान्वित

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत /जौनपुर।  केराकत क्षेत्र के लिए गर्व का विषय सामने आया है, जहां एक बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण के समापन अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में आरक्षी नेहा यादव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

नेहा यादव ने न केवल समग्र प्रशिक्षण में टॉप किया, बल्कि सेरेमोनियल परेड में परेड कमांडर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं उन्हें सम्मानित किया।

नेहा यादव मूल रूप से गाजीपुर जनपद के मौधा की निवासी हैं, लेकिन उनका पालन-पोषण जौनपुर के केराकत क्षेत्र के महादेवा गांव में उनके मामा श्री अनिकराज यादव के सानिध्य में हुआ। अनिकराज यादव, जो वर्तमान में एसएसबी में उपनिरीक्षक पद पर कार्यरत हैं, ने नेहा के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नेहा यादव ने अपनी शिक्षा कुलवंती इंटरमीडिएट कॉलेज, नरायनपुर केराकत तथा आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज, जौनपुर से प्राप्त की है।

उनकी इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और गुरुजनों में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व की लहर दौड़ गई है।

इस अवसर पर मामा अनिकराज यादव द्वारा अपने गांव महादेवा में मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया, जहां ग्रामीणों और इष्ट मित्रों ने भी नेहा की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!