Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

शादी में टेंट लगाने के दौरान करंट लगने से मजदूर झुलसा, बचाने में टेंट मालिक भी घायल

शादी में टेंट लगाने के दौरान करंट लगने से मजदूर झुलसा, बचाने में टेंट मालिक भी घायल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चन्दवक।  उमरवार गांव में बृहस्पतिवार को होने वाली शादी की तैयारियों के बीच बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वाल्ट के बिजली के झटके से एक मजदूर झुलस गया वहीं बचाने में टेंट मालिक भी झुलस गया।

उमरवार गांव के निवासी भैयालाल यादव के घर बृहस्पतिवार को शादी है। उनके घर के सामने खेत में बुधवार को टेंट लगाया जा रहा था, सुबह करीब 11 बजे टेंट की पाइप लगाते समय जैसे ही पाइप को ऊपर उठाया गया पाइप उपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट के तार से छू गया जिससे हरिहरपुर निवासी लखेन्द्र राम (50 वर्ष) बिजली की चपेट में आ गए। यह देख लखेन्द्र राम को बचाने के लिए दौड़े टेंट मालिक प्रेम नारायण यादव भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे से शादी वाले घर में खुशी का माहौल पलभर में चिंता में बदल गया। घायल लखेन्द्र राम को चंदवक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गम्भीर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!