शौर्य दिवस के रूप में मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती, लोहिंदा चौराहे पर होगा भव्य आयोजन
शौर्य दिवस के रूप में मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती, लोहिंदा चौराहे पर होगा भव्य आयोजन

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर:
अखंड राजपूताना सेवा संघ के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती इस वर्ष शौर्य दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस अवसर पर महराजगंज क्षेत्र के लोहिंदा चौराहे पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह के जरिए समाज की एकता, वीरता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ 9 मई को प्रातः 7 बजे लोहिंदा चौराहे से होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
समारोह के मुख्य अतिथि अखंड राजपूताना सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर आर.पी. सिंह ‘दुर्गवंश’ होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा नीरज सिंह तथा भोजपुरी विकास मंच के सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह मौजूद रहेंगे।
आयोजकों का कहना है कि महाराणा प्रताप केवल एक समाज के नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और वीरता के प्रतीक हैं। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को उनके आदर्शों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।




