
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चन्दवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरा (कटका) में रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पीड़िता शकुन्तला देवी, पत्नी विनोद पटेल, निवासी ग्राम गुलरा (कटका), थाना चन्दवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 24 जून 2026 को शाम करीब 5 बजे रास्ते के विवाद को लेकर गांव के मनीष पटेल, मोती पटेल और कलावती देवी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।




