
न्यूज खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चन्दवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र के अटहरपार गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने पम्पसेट पर बने कमरे में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वहां रखा घरेलू सामान और पाइप जलकर नष्ट हो गई पीड़ित हवलदार उर्फ वकड़ू पुत्र स्व. विकरमा यादव निवासी ग्राम अटहरपार के अनुसार, वह 27 जून की रात करीब 12:30 बजे अपने पम्पसेट पर सो रहा था। इसी दौरान दीपनारायण उर्फ तारजन, शिवम यादव तथा एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और मशीन के पास बने कमरे में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग से चौकी, चादर, कपड़े तथा रिलायंस की प्लास्टिक पाइप जल गई।
पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए बताया गया कि विवाद कटहल तोड़ने की बात को लेकर हुआ था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




