
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर/मड़ियाहूं। एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) राम आश्रय प्रजापति को ₹10 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एंटी करप्शन टीम के प्रभारी नीरज सिंह के नेतृत्व में की गई जानकारी के अनुसार, टीम ने कस्बे की एक चाय की दुकान पर दरोगा को रिश्वत लेते पकड़ा। तलाशी के दौरान उनकी जेब से ₹10 हजार बरामद किए गए। इसके बाद टीम ने नियमानुसार हाथ धुलवाकर साक्ष्य जुटाए और आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर जलालपुर थाने ले गई।
शिकायतकर्ता गोविंद सिंह निवासी ग्राम ककराही, थाना मड़ियाहूं ने आरोप लगाया कि एक मामले की विवेचना में उनका नाम शामिल करने के लिए दरोगा द्वारा ₹10 हजार की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह खुद चोटिल पक्ष से थे, लेकिन रिश्वत की मांग से परेशान होकर उन्होंने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और दरोगा को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।




