
न्यूज खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत/जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव के रग्घूपुर पुरवा में शनिवार को कुएं से एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राकेश शुक्ला (45) पुत्र मानिक शुक्ला के रूप में हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।




