
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सरायपोख्ता पुलिस चौकी से करीब 100 कदम की दूरी पर मंगलवार सुबह नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने में जुटी है। वहीं, घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




