
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बरगुदर पुल के पास सई नदी से 17 वर्षीय बीए छात्रा का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान डीहजहानियां गांव निवासी श्वेता प्रजापति के रूप में हुई है बताया गया कि श्वेता बुधवार सुबह घर से साइकिल से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। कुछ देर बाद बरगुदर पुल पर उसकी साइकिल और चप्पल लावारिस हालत में मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बक्सा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सई नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। काफी तलाश के बाद गोताखोरों ने नदी से किशोरी का शव बरामद कर लिया शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।




