Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

गाड़ी में बैठाकर छिनैती करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन और माल बरामद

गाड़ी में बैठाकर छिनैती करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन और माल बरामद

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने गाड़ी में बैठाकर छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिनैती का सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को एक व्यक्ति ने थाना लंका में उसके साथ हुई छिनैती के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से जांच आगे बढ़ाते हुए 21 अगस्त को गढ़वा घाट के पीछे खाली मैदान के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अश्विनी कुमार (46) निवासी नासिरपुर, थाना चित्तईपुर, वाराणसी, वैभव कुमार (20) निवासी दुल्लमपट्टी, थाना सैयदराजा, चंदौली और राजेश्वर केसरी (25) निवासी लोकवनपुर घमुनिया मोड़, थाना सैयदराजा, चंदौली के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिनैती का सामान तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। मामले में थाना लंका पर मु0अ0सं0 0426/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!