Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

शिक्षकों की समस्याओं पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताई नाराजगी

प्रभारी प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक पद का वेतन देने समेत कई उठीं मांगें

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपद इकाई की बैठक रविवार को मियांपुर स्थित मंगलम लॉन में जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों और विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई शिक्षक प्रतिनिधियों ने ब्लॉक स्तर पर बार-बार एक ही प्रकार की सूचनाएं मांगे जाने, पावती न दिए जाने तथा ऑनलाइन कार्यों में आ रही तकनीकी दिक्कतों पर नाराजगी जताई। उन्होंने मांग की कि आवश्यक सूचनाएं साफ्ट कॉपी के माध्यम से स्वीकार की जाएं और शिक्षकों को बार-बार बीआरसी न बुलाया जाए बैठक में प्रभारी प्रधानाध्यापकों को शासन के 16 जुलाई 2026 के आदेश के अनुपालन में प्रधानाध्यापक पद का वेतन देने, जर्जर विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने तथा अपार आईडी निर्माण की तकनीकी समस्याओं को दूर करने की मांग उठी।

शिक्षक संघ ने महराजगंज के सरसवां स्थित न्यू आरआर पब्लिक स्कूल और करंजाकला के जंगीपुर स्थित श्री स्वामी विद्या मंदिर के अमान्य संचालन पर कार्रवाई की मांग की। विद्यालयों में साफ-सफाई के नाम पर शिक्षकों का वेतन न रोकने और विद्यालय परिसरों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार हटाने की भी मांग की गई जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता कर प्रभावी पहल की जाएगी। बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!