
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। रामपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 कुंतल 200 ग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 19 सितंबर 2026 को धौरहरा नदी पुल के पास भदोही-जौनपुर बॉर्डर पर की गई पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभय सिंह उर्फ छोटू, निवासी फिरोजपुर धरमपुर, थाना पुराकलंदर, अयोध्या तथा विनीत सिंह, निवासी नागनाथपुर हसरो, थाना करौंदीकला, सुल्तानपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों के कब्जे से प्लास्टिक की बोरी में रखा 1 कुंतल 200 ग्राम गांजा, तलाशी के दौरान 510 रुपये नकद और एक टेक्नो पोवा एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया मामले में रामपुर थाने में मु0अ0सं0 184/26, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।




