Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

ऑपरेशन वज्रपात के तहत कर्रा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

ऑपरेशन वज्रपात के तहत कर्रा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक/जौनपुर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” अभियान के तहत थाना चंदवक पुलिस ने कर्रा गैंग के नाम से संचालित आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण में रविवार को थाना चंदवक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका के मद्देनजर दो अराजक तत्वों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई कर चालान न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में विशाल कुमार (20) पुत्र प्रशांत निवासी बिहदर तथा सुधांशु (19) पुत्र महेंद्र निवासी बिहदर, थाना चंदवक शामिल हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी बजरंगनगर रामकुमार ओझा तथा कांस्टेबल बृजभूषण यादव की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!