Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक-स्कूटी की टक्कर में छात्र गंभीर घायल

भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक-स्कूटी की टक्कर में छात्र गंभीर घायल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर।  जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज बस, ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बक्सा थाना क्षेत्र के कुलहनमौ स्थित हरिहर पब्लिक स्कूल के पास की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाराणसी से जौनपुर आ रही रोडवेज बस (संख्या: UP70 FT 0448) ने आगे चल रहे ट्रक (संख्या: BR28 GB 7515) को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। टक्कर के बाद बस ने सामने से आ रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बैसपार निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है, जो टीडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। बताया जा रहा है कि वह परीक्षा देने जा रहा था, तभी कुलहनमौ तिराहे के पास यह हादसा हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल छात्र को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!