Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समस्या का त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समस्या का त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

 जौनपुर।    मड़ियाहूँ में जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आज तहसील मड़ियाहूँ में जिलाधिकारी जौनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने एक-एक प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता को त्वरित न्याय और राहत मिलनी चाहिए।

अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर सतही कार्रवाई न कर, मौके पर जाकर जांच करते हुए स्थायी समाधान किया जाए। साथ ही, लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ सहित सर्किल के सभी थाना प्रभारी, तहसील प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन ने जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!