Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, तीन बाराती गंभीर घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, तीन बाराती गंभीर घायल

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक और गंभीर मामला सामने आया है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव निवासी अब्दुलर्रहमान पुत्र जुल्फेकार अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 1 मई 2026 की रात करीब 1 बजे वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी संख्या UP 86 N 2111 से लौट रहे थे।

इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक संख्या UP 62 AT 6944 के चालक ने कथित रूप से शराब के नशे में तेज गति और गलत दिशा में वाहन चलाते हुए उनकी स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो में सवार तीन बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे में स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। पीड़ित ने पुलिस से ट्रक चालक और वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!