Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशकेराकतजौनपुर

नाली निर्माण को लेकर विवाद, युवक को घर ले जाकर मारपीट का आरोप मुकदमा दर्ज 

नाली निर्माण को लेकर विवाद, युवक को घर ले जाकर मारपीट का आरोप मुकदमा दर्ज 

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर केराकत थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में नाली निर्माण को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पड़ोसियों पर जबरन घर ले जाकर हाथ मरोड़ने, लात-घूंसों से पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़ित के अनुसार, वह खेत से गन्ना काटकर लौट रहा था तभी गांव के कुछ लोगों ने नाली निर्माण में राय न देने की बात को लेकर उसे रोक लिया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उसके हाथ, गाल और आंख के पास चोटें आईं।

घटना के दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने केराकत थाने में तहरीर देकर FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!